Tuesday, 21 May 2013

10वीं में शकुंतला के परिणाम 95 फीसदी


भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा कक्षा दसवीं परीक्षा 2013 का परीक्षाफल 16 मई को घोषित किया। जिसमें शकुंतला विद्यालय क्रंमाक-2 रामनगर, भिलाई का परीक्षाफल 94.8 प्रतिशत रहा। जबकि राज्य का 56.78 प्रतिशत एवं दुर्ग जिले का 63.46 प्रतिशत है।
विद्यालय से दसवीं कक्षा में कुल 147 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिसमें से 67 विद्यार्थी प्रथम र्शेणी में एवं 34 द्वितीय र्शेणी में उत्तीर्ण हुए है। कुल उत्तीर्ण 137 विद्याथिर्यों में से हिन्दी में 6, संस्कृत में 8,अंग्रेजी में 8, गणित में 19, सामाजिक अध्ययन में 2 एवं विज्ञान में 8 विद्याथिर्यों ने विशेष योग्यता हासिल की है।                                                                                                      
पूरे दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली कु. ज्योति पांडेय ने 93.67 प्रतिशत के साथ प्रदेश में चौदहवां रेंक अजिर्त किया है। वहीं शाला में रोहन लाल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, कु. यशस्वी प्रधान ने 91.5 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान, अनुज चंद्राकर 90 प्रतिशत के साथ चतुर्थ एवं बेअंत सिंग चंद्राकर 89.3 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहे।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए विद्यालय प्रबंध समिति की विशेष बैठक में विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षकों को बधाई का प्रस्ताव पारित किया गया।                                                      
विद्याथिर्यों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुंतला ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा, प्राचार्यद्वय एसएस गौतम, व्हीके ओझा, प्रबंधक व्ही दुबे, अभय दुबे उपप्राचार्य आरती मेहरा, जी रेंजना कुमार, अनिता नायर, प्रभारी आशीष कमर्कार, पुष्पा सिंह, अनु सिंघल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं भारती सिंह, राजेश्वरी गुप्ता, सुभद्रा, शिम्मी राजेश, सीमा चतुर्वेदी, आरके मिर्शा, आरके मिर्शा, वायके शर्मा, प्रतिभा मिर्शा, देवआशीष मुखर्जी, मेघा, केपी तिवारी, संगीता गोस्वामी, सुषमा, डी टंडन, मीना शर्मा, प्रीति सरवन आदि ने सामूहिक रूप से सभी विद्याथिर्यों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

वैशाली नगर कन्या शाला की कुसुमलता अव्वल

भिलाई। शासकीय कन्या उमाविद्यालय वैशालीनगर की कक्षा बारहवीं का परीक्षाफल 94 प्रतिशत रहा। 88 विद्यार्थी प्रथम र्शेणी से उत्तीर्ण हुए है। विज्ञान संकाय में कुसुमलता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रानी थापा वाणिज्य संकाय में प्रथम रही। कक्षा दसवीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। अंजली यादव ने सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनका प्रतिशत 89 रहा।

रामा कोचिंग में 23 से क्लासेस

भिलाई। स्टेट बैंक एवं आईबीपीएस के प्रोबेशनरी आॅफिसर एवं क्लर्क की परीक्षा के लिए हजारों पोस्ट की परीक्षाएं सितंबर अक्टुबर में होने को है, इसे ध्यान में रखते हुए रामा कोचिंग 23 मई से बैंक की कक्षाएं प्रारंभ करने जा रहा है। पाल सर द्वारा संचालित रामा कोचिंग बैंक, रेल्वे, एस एस सी, परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययनरत् का एक अग्रणी संस्थान है। जहां से अभी तक कुल 6500 से अधिक परीक्षार्थी विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो चुके है। रामा कोचिंग 135, न्यू सिविक सेंटर, भिलाई में स्थित है।

No comments:

Post a Comment