भिलाई। 14 से 17 मई तक अंबिकापुर में आयोजित 12वीं छग प्रदेश सब-जूनियर बॉस्केटबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की बालिका टीम ने लगातार 12वीं बार चैम्पियन रहते हुए अपना खिताब बरकरार रखा।
वहीं भिलाई इस्पात संयंत्र की बालक टीम स्पर्धा में द्वितीय स्थान पर रही। बालिका टीम ने लीग के मैचों में रायपुर जिला को 62-19 अंको से, सरगुजा कार्पोरेशन को 70-10 अंकों से पराजित कर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में मेजबान सरगुजा जिले की टीम को 68-12 अंकों से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने दुर्ग जिला को 52-17 अंको से परास्त कर 12वीं बार राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर अपना दबदबा कायम रखा। इस फाईनल मुकाबले में एम लक्ष्मी शर्वंती (कप्तान) ने 16 अंक, गुलबशा अली ने 12 अंक, विमला इक्का ने 12 अंक, महीमा भारद्वाज ने 12अंक एवं मनीषा एवं एन अश्वनी ने 6-6 अंक बनाये।
इसी प्रकार बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एक अत्यंत रोमांचक मैच में भिलाई इस्पात संयंत्र की बालक टीम राजनांदगांव जिले के टीम से 5 अंक से (70-65) पराजित होते हुए प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजयी होने पर एसआरए रिजवी, जीके अग्रवाल, सहीराम जाखड़, बशीर अहमद खान, कमल सिंघल, विजय डब्ल्यू देशपांडे, साजी टी थॉमस, राजेंद्र पटेल आदि ने बधाईयां दी।


No comments:
Post a Comment