दुर्ग। ग्रामीण क्षेत्रों मे शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी की तर्ज पर अब जिले के नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डाे की निगरानी महाविद्यालयीन छात्र संघ के पदाधिकारी करेंगे। नगरीय क्षेत्रों के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान, भौतिक, रसायन, अंग्रेजी जैसे विषयों की कक्षाएं लेंगे। और अपनी सुविधा के अनुसार दिन और समय निर्धारित कर हाईस्कूल, हायर सकेण्डरी स्कूल के बच्चों को इन विषयों का अध्यापन करायेंगे। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना के लिये प्रेरक का कार्य करते हुए शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रेरित करेंगे। वर्तमान समय में बाजार में प्रचलित परम्परा एवं काम की मांग के अनुसार प्रशिक्षण ट्रेण्ड भी सुझायेंगे।
दुर्ग स्थित भिलाई इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नालॉजी में जिला कलेक्टर श्रीमती आर. शंगीता ने गुरुवार को नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने छात्र संघ प्रतिनिधियों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव से आपस में वाट्स अप समूह बनाकर जुड़ने को कहा। इसमें वे भी शामिल होंगीं। ग्रुप जरूरतमंद की सहायता करने, कुरीतियों को दूर करने, आपात सहायता उपलब्ध कराने तथा अनुचित कार्य व्यापार के खिलाफ काम करेगा। इस वाट्स अप गु्रप को सद्भावना बनाये रखने और व्यवस्था सुधारने के मंच के रूप में उपयोग किया जाएगा।
छात्र संघ के पदाधिकारियों को स्वेच्छा से नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। प्रत्येक सदस्य स्वयं अपने आस-पास के हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों को एक घंटे पढ़ायेगा और अपने सहपाठियों को भी इस हेतु प्रेरित करेगा। दिन, समय, विषय, स्कूल का चयन स्वयं करेगा। इससे संबंधित आॅनलाईन पंजीयन शीघ्र ही प्रारंभ की जायेगी। छात्र संघ सदस्य नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे। वे साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, आंगनबाड़ी केन्द्र में भोजन व्यवस्था, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन, राशन दुकान में खाद्यान्न की उपलब्धता और उसके वितरण, सामाजिक पेंशन का वितरण, शिक्षकों की उपस्थिति आदि जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे और जिला प्रशासन को अवगत करायेंगे। छात्रों के प्रतिवेदन के आधार पर योजनाओं के सही क्रियान्वयन की जिम्मेदारी तय की जायेगी और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर विज्ञान महाविद्यालय की कु. रश्मि रॉय ने महाविद्यालय के सामने सड़क पर जेब्रा क्रासिंग व ट्रेफिक पुलिस की व्यवस्था किये जाने की मांग की। कु. रचना पांडे ने बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के लिये उपाय किये जाने की मांग की। सोमेश कुमार ने कालेज परिसर के आस पास व कालेज मार्ग में से शराब दुकानों को हटाये जाने की मांग की। कु. श्रद्धा ने दुर्ग जिले में पीएचडी के लिये अनुभवी गाईड की नियुक्ति की मांग की। उतई के टिकेन्द्र साहू ने ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे लाने की जरूरत पर जोर दिया। सुरेश श्रीवास ने यूनिवर्सिटी स्तर पर कैम्पस सलेक्शन किये जाने की मांग की।

No comments:
Post a Comment